फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lanco project faces serious coal crisis

लैंको परियोजना के सामने कोयले का गंभीर संकट

Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lanco project faces serious coal crisis
अनपरा। 1200 मेगावाट की लैंको परियोजना कोयले की किल्लत के कारण सुपर क्रिटिकल में पहुंच गई है। इससे प्रदेश में सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली इस परियोजना से बिजली उत्पादन कभी भी ठप हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि कोयला किल्लत की वजह गंभीर आर्थिक संकट बताया जा रहा है। भुगतान न होने के कारण एनसीएल की कोयला खदानों से कोयला आपूर्ति प्रभावित हो गई है। लैंको परियोजना द्वारा यूपी पावर कारपोरेशन को बेची गई बिजली का बकाया भुगतान न किए जाने से यह स्थिति पैदा हुई है। यूपी पॉवर कारपोरेशन और डिस्काम के ऊपर लैंको अनपरा सी समेत कई बिजली घरों से खरीदी गई बिजली का कई हजार करोड़ रुपये बकाया है। लैंको परियोजना प्रबंधन के अनुसार यूपी पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। एक दो दिन के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो परियोजना को बंद करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता है। ऐसे मे यदि परियोजना से बिजली उत्पादन ठप होता है तो लैैंको परियोजना सहित प्रदेश को सस्ती बिजली मुहैय्या कराने वाली इस परियोजना को पुन: चालू करने में जहां परियोजना प्रबंधन को काफी नुकसान होगा वहीं प्रदेश में बिजली किल्लत भी पैदा हो सकती है। परियोजना के पास दो दिन से भी कम कोयले का स्टाक बचा है। पावर प्लांट में कोल स्टाक के लिए बनाई गई गाइड लाइन के अनुसार सात दिन का कोयला स्टाक होने की स्थिति में परियोजना क्रिटिकल में मानी जाती है जबकि चार दिन से कम कोयला स्टाक होने पर इसे अति गंभीर श्रेणी यानी कि सुपर क्रिटिकल में माना जाता है। किसी भी परियोजना में कम से कम 10 से 15 दिन का कोयला स्टाक में होना चाहिए। मंगलवार तक कोयले की आपूर्ति यदि नहीं होती है तो परियोजना से बिजली उत्पादन ठप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed