{"_id":"62f3dee30f80785ebb38b04f","slug":"lakhs-missing-from-beneficiaries-account-in-sonebhadra-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra: लाभार्थियों के खाते से लाखों गायब, तीन पर केस दर्ज, इंडियन बैंक का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra: लाभार्थियों के खाते से लाखों गायब, तीन पर केस दर्ज, इंडियन बैंक का है मामला
Thu, 11 Aug 2022 07:08 AM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 11 Aug 2022 07:08 AM IST
सार
नगवां ब्लॉक के नगवां, मांची, देवहार, तेंदूडाही, सियरिया, कोदई आदि गांवों के गरीबों, किसानों और मजदूरों के खाते में आई सरकारी मदद की धनराशि बिना विड्रॉल के ही निकाल ली गई। आरोप लगाया गया है कि यह धनराशि तत्कालीन बैंक अधिकारियों की साजिश व मिलीभगत से निकाली गई है।
विज्ञापन
Online Fraud
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खाते पर भी जालसाजों की नजर लग गई है। नगवां ब्लाक के पनिकप कला स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा 30 से अधिक लाभार्थियों के खाते से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला उजागर होने पर किसान नेता की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर थाने में बैंक के शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
किसान नेता चंद्रशेखर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगवां ब्लॉक के नगवां, मांची, देवहार, तेंदूडाही, सियरिया, कोदई आदि गांवों के गरीबों, किसानों और मजदूरों के खाते में आई सरकारी मदद की धनराशि बिना विड्रॉल के ही निकाल ली गई। आरोप लगाया गया है कि यह धनराशि तत्कालीन बैंक अधिकारियों की साजिश व मिलीभगत से निकाली गई है। तहरीर में बताया कि इस मसले को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ ही लीड बैंक प्रबंधक तक गुहार लगाई गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। तब मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
उधर रायपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में बैंक प्रबंधक राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार, कैशियर विनोद कुमार चौरसिया के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर एसओ पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बैंक प्रबंधन ने भी पनिकप कला के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन का दूसरी शाखा में स्थानांतरण कर दिया है। अब उनकी जगह मनीष कुमार ने पनिकप शाखा की जिम्मेदारी संभाली है। उधर, बैंक प्रबंधक मनीष कुमार का कहना था कि बैंक स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। न ही बैंक काउंटर से बगैर विड्रॉल कर पैसे की निकासी हुई है। जो भी गड़बड़ी हुई है बाहर हुई है। बैंक से उसका कोई लेनादेना नहीं है।