फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs disappeared from the account of beneficiaries, case filed against three including branch manager

सरकारी योजना के लाभार्थियों के खाते से गायब हुए लाखों, शाखा प्रबंधक समेत तीन पर केस दर्ज

Wed, 10 Aug 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lakhs disappeared from the account of beneficiaries, case filed against three including branch manager
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खाते पर भी जालसाजों की नजर लग गई है। नगवां ब्लाक के पनिकप कला स्थित इंडियन बैंक की शाखा में जमा 30 से अधिक लाभार्थियों के खाते से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। मामला उजागर होने पर किसान नेता की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर थाने में बैंक के शाखा प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किसान नेता चंद्रशेखर पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगवां ब्लॉक के नगवां, मांची, देवहार, तेंदूडाही, सियरिया, कोदई आदि गांवों के गरीबों, किसानों और मजदूरों के खाते में आई सरकारी मदद की धनराशि बिना विथड्रॉल के ही निकाल ली गई। आरोप लगाया गया है कि यह धनराशि तत्कालीन बैंक प्रबंधक राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार, कैशियर विनोद कुमार चौरसिया की साजिश व मिलीभगत से निकाली गई है। तहरीर में बताया कि इस मसले को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ ही लीड बैंक प्रबंधक तक गुहार लगाई गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। तब मामले की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

उधर रायपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में बैंक प्रबंधक राकेश कुमार रंजन, सहायक प्रबंधक रोहित कुमार, कैशियर विनोद कुमार चौरसिया के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रायपुर एसओ पुण्य प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बैंक प्रबंधन ने भी पनिकप कला के शाखा प्रबंधक राजीव रंजन का दूसरी शाखा में स्थानांतरण कर दिया है। अब उनकी जगह मनीष कुमार ने पनिकप शाखा की जिम्मेदारी संभाली है। उधर, बैंक प्रबंधक मनीष कुमार का कहना था कि बैंक स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। न ही बैंक काउंटर से बगैर विथड्रॉल कर पैसे की निकासी हुई है। जो भी गड़बड़ी हुई है बाहर हुई है। बैंक से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed