फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laddu Gopal will sit on a decorative swing wearing a fancy crown, market decorated for Shri Krishna Janmashtami in Sonbhadra

फैंसी मुकुट पहन सजावटी झूले पर बैठेंगे लड्डू गोपाल, सोनभद्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार

Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal will sit on a decorative swing wearing a fancy crown, market decorated for Shri Krishna Janmashtami in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र में नटवर नागर का जन्मोत्सव घर-घर मनाने की तैयारी जोरों पर है। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल की झांकी सजाने के लिए कोई आकर्षक मुकुट खरीद रहा है तो कोई सजावटी झूला पसंद कर रहा है। बाजार में पोशाक के बाद सबसे ज्यादा मांग झूला और मुकुट की ही है। पांच रुपये से लेकर पांच सौ तक के मुकुट उपलब्ध हैं। झूले की कीमत भी सौ रुपये से लेकर साढ़े तीन हजार तक है। त्योहार नजदीक आते ही खरीदारों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव जिले में धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस बार भी लोग भव्य उत्सव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए मंदिरों की साफ-सफाई शुरू है तो घरों में भी साज-सज्जा के सामान जुटाए जाने लगे हैं। नगर के मेन चौक, गुरुद्वारा रोड, धर्मशाला रोड, साईं चौक आदि स्थानों पर श्रीकृष्ण के वस्त्र, मुकूट, पालना, झूला, बांसुरी सहित अन्य सामानों की दुकानें सजी हुई हैं। इस पर ग्राहकों की भीड़ भी हो रही है। ग्राहक बाजार में आई नई चीजें पहले ही खरीद लेना चाहते हैं। मूर्ति को सजाने के अलावा बच्चों को कान्हा बनाने के लिए भी भरपूर सजावट के सामान दुकानदारों ने मंगाए हैं।
विज्ञापन

सजावटी सामानों के विक्रेता चंदन केशरी ने बताया कि कान्हा के लिए तरह-तरह के मुकुट लोग खरीद रहे हैं जिनकी कीमत पांच रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक है। सजावटी झूलों में सौ रुपये से लेकर साढ़े तीन हजार रुपये तक के झूले मौजूद हैं। दुकानदार सुनील गुप्ता ने बताया कि त्योहार में अभी तीन दिन बाकी है और ग्राहकों की रोजाना नई-नई मांग आ रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक ग्राहकों की जैसी मांग होगी उसके अनुसार जन्माष्टमी से एक दिन पहले तक सामान उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed