{"_id":"6779148cae6ade17b20d2537","slug":"labourer-hanged-himself-body-found-outside-the-house-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra : मजदूर ने लगाया फंदा, घर के बाहर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra : मजदूर ने लगाया फंदा, घर के बाहर मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 04 Jan 2025 04:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 04:29 PM IST
सार
जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में उस वक्त चीख पुकार मच गई जब इसी क्षेत्र के रहने वाले मजदूर ने फांसी का फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र में मजदूर ने की खुदखुशी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जुगैल थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव घर के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उसकी पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के दोनों पैर जमीन से सटे थे। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
चौरा गांव निवासी राजू (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपनी पत्नी के साथ वाराणसी में मजदूरी करता था। शुक्रवार को ही दोनों घर आए थे। इसके बाद पत्नी अपने मायके ग्राम पंचायत सेमिया टोला छितिकपुरवा चली गई।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह राजू का शव उसके घर के पास ही नीम के पेड़ पर बंधे कपड़ा सुखाने वाले तार के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर आई जुगैल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन