{"_id":"6722961b77c6101722097594","slug":"laborer-dies-two-injured-after-tractor-trolley-overturns-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119905-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र में गायघाट के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से ट्राली के नीचे आने से तीन मजदूर दब गए। इसमें एक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिजौरा गांव निवासी सेमर कोल (35) इसी गांव के राजू कोल (38) और चंद बिहारी ट्रैक्टर ट्राली से झाड़ी व बोल्डर ढोने का काम करते थे। मंगलवार की रात तीनों ट्रैक्टर-ट्राली पर झाड़ी लादकर ले जा रहे थे।
रात करीब साढ़े दस बजे गायघाट के पास ट्रैक्टर- ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। तीनों सवार इसके नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
उन्हें चोपन सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सेमर कोल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।