फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lab attendant of weight measurement department arrested for taking bribe

Sonebhadra News: रिश्वत लेते बाट माप विभाग का लैब अटेंडेंट गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lab attendant of weight measurement department arrested for taking bribe
एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बाट माप विभाग के लैब अटेंडेंट को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। स्टैंप के एक रजिस्टर्ड व्यापारी से वह रिश्वत ले रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर निवासी नंदलाल गुप्ता की मेसर्स न्यू गुप्ता स्टील वर्क्स के नाम से फर्म है। उनके पास बाट माप के सत्यापन, मरम्मत व नवीनीकरण का लाइसेंस है। सोनभद्र के व्यापारियों की दुकानों के भी बाट माप का सत्यापन व नवीनीकरण करते हैं।
विज्ञापन

नन्दलाल के मुताबिक सोनभद्र बाट माप कार्यालय में तैनात लैब अटेंडेंट संजीव जायसवाल उनसे 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पैसा न देने पर उनके जरिए सत्यापन कराने वाले दुकानदारों को परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एंटी करप्शन टीम के नंबर पर संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन इकाई वाराणसी के निरीक्षक विनय सिंह के नेतृत्व में टीम सोनभद्र आई। योजना के तहत नन्दलाल ने लैब अटेंडेंट को चंडी तिराहा स्थित एक मिठाई की दुकान पर बुलाया। यहां उसे 500 सौ के बीस नोट दिए।

जैसे ही उसने रूपये थामे, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर टीम कोतवाली ले गई। यहां संबंधित धाराओं में केस दर्ज़ किया गया। सदर कोतवाल सतेंद्र राय ने बताया कि आरोपी लैब अटेंडेंट को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एंटी करप्शन के निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि मामले में बाट माप विभाग के एक निरीक्षक को भी आरोपी बनाया जाएगा, उसी के कहने पर लैब अटेंडेंट नें रिश्वत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed