फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kovid 19: Legislators command sanitation

कोविड 19: विधायकों ने थामा सैनिटाइजेशन की कमान

Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Kovid 19: Legislators command sanitation
सोनभद्र। कोरोना वायरस के वैश्विक संक्रमण को देखते हुए पूरे भारत में लाक डाउन चल रहा है । लोग वायरस के संक्रमण के प्रति डर भी रहे हैं। ऐसे में सदर विधायक भूपेश चौबे एवं घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ग्रामीणों में सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए आगे आए हैं। उन्होंने मंगलवार को सैनिटाइजेशन की कमान अपने-अपने विधानसभा में संभाली।
विज्ञापन

विधानसभा घोरावल के शाहगंज बाजार से सैनिटाइजेशन के द्वितीय चरण का शुरुआत विधायक अनिल मौर्य ने किया।विधानसभा घोरावल में 20 मशीनों को लगाकर द्वितीय चरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विधायक ने बताया कि लोगों में इस समय आत्मविश्वास बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। लोग डरें नहीं, करोना से मुकाबला करने के लिए तैयार र
विज्ञापन

हें। सदर विधायक भूपेश चौबे ने ग्राम पंचायत सजौर के दोनों राजस्व गांव सजौर और मझिगवां में दो मशीनें लगाकर विधिवत रूप से पूर्णतया सेनिटाइज किया। लोगों में आत्मविश्वास को भी बढ़ाया कि लोग सरकार के आदेशों का पालन करें घर में रहे। जरूरी हो तो ही बाहर निकपलें। एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी को बनाए रखें। इस समय सोशल डिस्टेंसिंग, हाथ को साबुन से बार-बार भूलना तथा सभी जगहों को सैनिटाइज करना सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार इस पर हर संभव प्रयास कर रही है और लोगों में आत्मविश्वास भी बढ़ाना सबका दायित्व है। इस दौरान डीपीआरओ आरके भारती, सुरेंद्र कुमार मौर्य, छोटू पटेल, एडीओ पंचायत विनोद कुमार, अजय कुमार सिंह की पूरी टीम, डीपीसी अनिल केसरी मौजूरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed