{"_id":"662025d21ddc0032e1086895","slug":"kidnapping-of-a-young-man-by-calling-him-on-the-pretext-of-meeting-preparations-were-made-to-murder-him-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-111997-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मिलने के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण, हत्या की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मिलने के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण, हत्या की थी तैयारी
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की साजिश रच रहे प्रेमी जोड़े समेत तीन को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी चंगुल से अपहृत युवक को भी मुक्त कराया है। वारदात में शामिल महिला ने अपने परिचित युवक को मिलने का झांसा देकर दुद्धी बुलाया और फिर रास्ते से उसका अपहरण कर बंधक बना लिया। पुलिस ने दावा किया महिला के प्रेमी को यह पसंद नहीं था। समझाने के बाद भी युवक ने बातचीत बंद नहीं की तो आरोपियों ने यह साजिश रची।
मामला रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी का है। पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि हिंडाल्को कॉलोनी निवासी बृजेश पांडेय 15 अप्रैल की शाम तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए दुद्धी जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद पत्नी कुसुम पांडेय ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पति के अपहरण की आशंका जताई। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पिपरी एसओ राजेश सिंह व रेणुकूट चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सर्विलांस से बृजेश के मोबाइल फोन के कॉल डिटेज को खंगाला तो दुद्धी के डुमरडीहा गांव निवासी प्रतिभा मिश्रा की भूमिका संदिग्ध मिली। प्रतिभा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। डुमरडीहा गांव से पुलिस ने अपहृत युवक बृजेश को मुक्त कराते हुए प्रतिभा, उसके प्रेमी दुद्धी निवासी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि बृजेश की प्रतिभा से नजदीकी थी। दोनाें में फोन पर बातचीत होती थी। प्रतिभा के प्रेमी राजा बाबू को यह पता चला तो उसने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रतिभा ने बृजेश को बातचीत से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर प्रतिभा और राजाबाबू ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्रतिभा ने धोखे से मिलने के बहाने बृजेश को दुद्धी बुलाया। रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसे डूमरडीहा ले गए। इस वारदात में राजाबाबू के दोस्त बृजेश वर्मा का भी सहयोग रहा। बताया कि तीनों बृजेश की हत्या करना चाहते थे, मगर दिन का समय होने के कारण उनका मन बदला। वह बुधवार को रात होने का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
संदेह न हो इसलिए बेटे से कराते थे बात
अपहरण के आरोपियों ने घटना को अंजाम देने और पुलिस से बचने की पूरी तैयारी कर रखी थी। अपहरण के बाद किसी को संदेह न हो इसलिए अपहर्ता बृजेश की मोबाइल से उसके बेटे व पत्नी से बातचीत करा रहे थे। आरोपी परिजनों को लगातार धमकी दे रहे थे, ताकि वे पुलिस के पास शिकायत लेकर न पहुंच सकें। अपहरण के आरोप में गिरफ्तार महिला का पति काम के सिलसिले में महाराष्ट्र रहता है।
विज्ञापन
-- --