{"_id":"6571fa6a4f8f86780c0b586c","slug":"kendriya-vidyalaya-children-showed-talent-in-sports-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-6702-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
चोपन। केंद्रीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। योगाभ्यास, कराटे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का दिल जीता।
नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चारों सदनों के बच्चों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। प्राचार्य अमरनाथ ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की उपलब्धियों की एक संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने समूह नृत्य, योगाभ्यास, कराटे का प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।
ट्रैक इवेंट में चार प्राथमिक विंग की दौड़, मध्य विंग और सीनियर विंग की दौड़ कराई गई। विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिया गया। अतिथि उस्मान अली ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन में आवश्यक है और स्वस्थ जीवन के लिए खेलना और व्यायाम अति आवश्यक है। बिना खेल के जीवन में उन्नति नहीं हो सकती। संचालन जगदीश चौहान ने किया।