{"_id":"5f0b40328ebc3e635f57200a","slug":"katta-cartridge-recovered-two-accused-arrested-chalan-sonbhadra-news-vns53543495","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरप्तार, चलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कट्टा कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरप्तार, चलान
विज्ञापन
अनपरा। रेणुसागर व बीना चौकी पुलिस ने रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।
बीना चौकी इंचार्ज अभिनव वर्मा को सूचना मिली कि योगी चोरा मेन रोड पर एक अपराधी किस्म का संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। पुलिस ने तत्काल उस स्थान की घेराबंदी कर मौके से साजिद अली उर्फ टेनी पुत्र फिरोज अली निवासी अंबेडकर नगर को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया। उधर रेणुसागर पुलिस ने अनपरा बाजार निवासी एक व्यक्ति को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रेनुसागर चौकी इंचार्ज मोहम्मद अरशद ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए अनपरा बाजार निवासी शत्रुधन बरनवाल उर्फ नाटे पुत्र स्व. ओमप्रकाश बरनवाल को अनपरा मोड़ से 315 बोर के पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। शत्रुधन हिरोइन बेचने के साथ आसपास के लोगों के लिये सिरदर्द बन गया था। इसकी तलाश काफी समय से पुलिस कर रही थी। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। टीम में कांस्टेबल गोरख यादव, उपेंद्र यादव, सुपेन्द्र उपाध्याय आदि शामिल रहे।