फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Karva Chauth fast today, women will keep fast for the long life of their husbands.

Sonebhadra News: करवा चौथ व्रत आज, पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

Sun, 20 Oct 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth fast today, women will keep fast for the long life of their husbands.
पति की दीर्घायु एवं मंगल कामना के लिए सुहागन महिलाएं रविवार को करवा चौथ व्रत रखेंगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखे जाने वाले इस व्रत की तैयारी में शनिवार को महिलाएं जुटी रहीं।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर के साथ ही ग्रामीण अंचल के बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल रहा और खूब खरीदारी हुई। त्योहारों पर महंगाई का असर भी देखने को मिल रहा है।
राॅबर्ट्सगंज मेन मार्केट, उत्तर मोहाल, पन्नूगंज रोड पर सजी स्थाई एवं अस्थाई दुकानों पर महिलाओं ने करवा, चलनी, सींक, थारा, दीया, फूलबत्ती आदि पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

शीतला माता मंदिर के पास स्थित दुकान से करवा माता की फोटो, कथा की किताब, पूजन सामग्री, रोली, रक्षा, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर, दशांग आदि की खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज की रहने वाली नीलम कहती हैं कि पति की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हूं। बताया कि दिनभर निर्जल व्रत रखकर देर शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर और चलनी में पति को देखकर पति के हाथों जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ेंगी।


7.40 बजे होगा चंद्रोदय
करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय 20 अक्तूबर को 7.40 बजे चंद्रोदय होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजन करेंगी। आचार्य रविप्रकाश चौबे ने बताया कि शास्त्रों में करवा चौथ व्रत का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए किया जाता है। इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को बढ़ाता है और दोनों के बीच के बंधन को और मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed