{"_id":"64bd731421235f0ce20499e4","slug":"kanwariyas-camped-in-shivdwar-will-do-jalabhishek-today-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-1349-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कांवड़ियों ने शिवद्वार में डाला डेरा, आज करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कांवड़ियों ने शिवद्वार में डाला डेरा, आज करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
सोनभद्र। सावन माह के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था शिवद्वार पहुंच गया है। रविवार की देर शाम तक हजारों कांवड़ियों ने धाम व उसके आसपास के क्षेत्रों में डेरा डाल दिया था। मिर्जापुर से जल लेकर पहुंचे कांवड़िये तड़के ही उमा-माहेश्वर की प्रतिमा के दर्शन व जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेडिंग के अलावा जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ऐतिहासिक महत्व वाले शिवद्वार धाम में पूरे सावन दर्शन पूजन के लिए भक्ताें की भीड़ लगी रहती है। खास तौर से सोमवार को यहां हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था जल लाने शुक्रवार को ही रवाना हो गया था। मिर्जापुर और चुनार में गंगा तट से जल लेकर हजारों श्रद्धालु रविवार की शाम तक शिवद्वार मंदिर व उसके आसपास पहुंच गए थे। उधर, विजयगढ़ दुर्ग स्थित रामसरोवर तालाब से भी जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िया शिवद्वार की ओर रवाना होते रहे। सावन का तीसरा और पुरुषोत्तम मास का पहला सोमवार होने के कारण इसकी धार्मिक महत्ता को देखते हुए श्रद्धालु भगवान शिव के दरबार में पहुंचने के लिए लालायित है। पुलिस भी इस बार अधिक भीड़ होने की संभावना जता रही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। मंदिर के चारों तरफ भारी फोर्स की तैनाती की गई है। सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मी सुरक्षा में डटे हुए हैं। कांवड़ियों की भीड़ से पूरा इलाका शिवमय हो गया है। हर-हर महादेव और ओम नम: शिवाय का उद्घोष चारों तरफ गूंज रहा है। कांवड़ लेकर आए भक्तों की सेवा में भी लोग लगे हुए हैं। इसके लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। दूसरी ओर बरेला महादेव, रौंप स्थित पंचमुखी महादेव, राबर्ट्सगंज में वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी सोमवार पर पूजन-अर्चन का विशेष इंतजाम किया गया है। मंदिर की सफाई व सजावट में समिति के लोग जुटे रहे।