फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanwar Yatra will be monitored by video camera

वीडियो कैमरे से कांवड़ यात्रा की होगी निगरानी

Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra will be monitored by video camera
सोनभद्र। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवद्वार-विजयगढ़ और शिवद्वार-कलवारी मार्ग के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा रहेगी। इस मार्ग के संवेदनशील इलाकों में वीडियो कैमरों से निगरानी होगी। पुलिस और प्रशासन मिलकर चार स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाएंगे। इन कंट्रोल रूम से न केवल निगरानी होगी, बल्कि किसी भी जरूरत पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाएगी। शासन से पुलिस प्रशासन को कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि शिवभक्तों को कोई समस्या न हों। इसके लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर सभी सीओ और थाना प्रभारी उनके क्षेत्र में किन-किन स्थलों से शिवभक्त जल लेकर किन-किन शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे आदि की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के मार्गों पर पड़ने वाले संवेदनशील इलाकों, उन मार्गों पर किन-किन जगहों पर मांस की बिक्री होती है आदि की भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कांवड़ यात्रा वाले मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। रोक के बाद भी खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सर्वाधिक कांवड़िया मिर्जापुर जिले से गंगाजल लेकर और विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर से जल लेकर शिवद्वार में विराजमान उमा-माहेश्वर पर जलाभिषेक करते हैं। श्रावण के अंतिम सोमवार को कांवड़ियों की संख्या सर्वाधिक रहती है। ाना प्रभारियों द्वारा संवदेनशील इलाकों की वीडियो कैमरे से निगरानी होगी। पुलिस लाइन चुर्क में स्थापित होने वाले कंट्रोल रूम से शिवद्वार मंदिर परिसर समेत अन्य जगहों की मॉनिटरिंग की जाएगी। जरूरत के अनुसार फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed