फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kakari became the winner of NCL Inter Region Kabaddi Competition

ककरी बना एनसीएल अंतर क्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता

Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kakari became the winner of NCL Inter Region Kabaddi Competition
अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना ने लगातार छठी बार अंतरक्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। ककरी परियोजना के एकलव्य मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में मेजबान ककरी ने अमलोरी परियोजना को 46-30 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एनसीएल सीएमडी तकनीकी सचिव पी के बिश्वाल व विशिष्ट अतिथि ककरी परियोजना महाप्रबंधक एल पी गोडसे, जेसीसी सदस्य अशोक दूबे एवं श्रमिक संघ प्रतिनिधि मायाशंकर सिंह, सीएमओएआई महासचिव सर्वेश सिंह व स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिवमुनि सिंह, परचन प्रसाद व संजीव कौशल मौजूद रहें। मुख्य अतिथि बिश्वाल ने कहा कि प्रतियोगिता में जिस प्रकार के खेल का प्रदर्शन एनसीएल के खिलाडियों ने दिखाया है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि एनसीएल की कबड्डी टीम आगामी कोल इंडिया अंतर कंपनी कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

फाइनल में अमलोरी परियोजना ने पहले हॉफ के शुरुआती दौर में ककरी को टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन 3-3 की बराबरी के बाद ककरी ने मैच में दबदबा कायम किया और एक बार बढ़त लेने के बाद धीरे-धीरे उसे बढ़ाया तथा पहले हॉफ की समाप्ति तक 24-10 की बढ़त दर्ज की। दूसरे हॉफ में अमलोरी ने शुरुआत से ही आक्रमक खेल दिखाते हुए अमलोरी की 14 अंकों की बढ़त को 6 अंकों तक सीमित करते हुए स्कोर को 26-20 तक पहुंचाया। लेकिन इसके बाद ककरी ने संयम के साथ चैंपियन टीम का खेल दिखाते हुए उलट फेर की संभावनाओं को समाप्त किया और 46-30 के स्कोर के साथ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। ककरी परियोजना अमरज्योत सिंह प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर चुने गए, जबकि ककरी के ही दिलीप पटेल बेस्ट कैचर बने। अमलोरी परियोजना के संदीप कुशवाहा को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी चुना गया। ककरी महाप्रबंधक एल पी गोडसे ने स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण मिश्रा ने दिया। इस अवसर पर एनसीएल के विभिन्न कोयला परियोजनाओं के श्रमिक संघ प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और दर्शक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed