फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kabaddi championship in sonebhadra

मिर्जापुर ने मध्य प्रदेश को हरा खिताब पर किया कब्जा

Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
kabaddi championship in sonebhadra
बीजपुर। पुनर्वास स्थित डाक्टर एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का मैच रविवार को सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मिर्जापुर ने मध्य प्रदेश को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्धघाटन मैच कंटेक्टर कालोनी व बीजपुर के मध्य खेला गया। जिसमें 29-27 से बीजपुर की टीम ने फतह हासिल किया। मैंच का पहला सेमीफाइनल मैच खेरी और मध्य प्रदेश की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मध्यप्रदेश की टीम 40-15 से विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल गोझहवा व मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें 9-51 से मिर्जापुर की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मध्यप्रेश व मिर्जापुर के बीच कड़े मुकाबले के बीच खेला गया। जिसमें 49-20 से मिर्जापुर की टीम ने बाजी मारी ली। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बीजपुर थाने के एसआई एन एन सिंह व जेपी श्रीवास्तव ने मौजूद खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर व फीता काट कर किया। मैच के समापन के दौरान जिला पंचायत सदस्य केदार नाथ यादव ने जाबाज खिलाडिय़ों की जमकर सराहना की। रेफरी की भूमिका में श्रीराम यादव, श्याम सुंदर ने निभाई। स्कोरर की भूमिका रबी दुबे व रूबी खान द्वारा निभायी गयी। संचालन की रामप्रताप पनिका ने किया। प्रतियोगिता के अंत मे विजेता उपविजेता टीमो के खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया । इस अवसर पर परवेज अहमद, जावेद अहमद, कुस्तवज अहमद, फजान अहमद, फरहान अहमद, शाहिद रज रिजफ अहमद आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed