फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Joint meeting of UP-MP Police, strategy made for elections

यूपी-एमपी पुलिस की साझा बैठक, चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

Sat, 29 Jan 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Joint meeting of UP-MP Police, strategy made for elections
थाना परिसर में शनिवार दोपहर यूपी व एमपी बार्डर के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों ने साझा रणनीति तैयार की। तय हुआ कि अपराधियों व अराजक तत्वों से जुड़ी जानकारी साझा कर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार के नेतृत्व में हुई। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में मौजूद नदी, नालों व दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों व हाइवे पर निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया गया। समन्वय बैैठक मेें अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगाए जाने वाले बैरियर्स, सीमाओं पर पड़ने वाली नदियों की पेट्रोलिंग, सीमावती जनपदों के असामाजिक तत्वों, वांछित अपराधी आदि की सूची और उनके विरुद्ध कार्रवाई, अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध असलहों की तस्करी रोकने व चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वाले राजनैतिक रूप से सक्रिय व्यक्ति की निगहबानी, सीमावर्ती क्षेत्रों में पेट्रोलिंग आदि पर चर्चा की गई। इस दौरान सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, मोरवा (मप्र) के एसडीओपी राजीव पाठक, मोरवा के नगर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, विंध्यनगर के नगर निरीक्षक यूपी सिंह, अनपरा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय,शक्तिनगर केे प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद रहे। एएसपी विनोद कुमार ने क्षेत्र का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed