फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   JE tied a black band and held a protest meeting.

Sonebhadra News: जेई ने बांधी काली पट्टी, की विरोध सभा

Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
JE tied a black band and held a protest meeting.
सोनभद्र। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सोनभद्र वितरण मंडल के सभी जेई व प्रोन्नत सहायक अभियंताओं ने एकजुटता दिखाते हुए पीपीपी माॅडल के परीक्षण और निजीकरण के प्रस्ताव का विरोध जताया।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व में वर्ष 2018 व 2020 में शासन, ऊर्जा प्रबंधन और संगठनों के बीच स्पष्ट सैद्धांतिक समझौता हुआ था। यह तय हुआ था कि ऊर्जा क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई भी निजीकरण नहीं किया जाएगा। बावजूद पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण का प्रस्ताव एवं कंसलटेंट नियुक्ति पूर्णतया असंवैधानिक एवं सहमतियों का खुला उल्लंघन है। इसे संगठन सफल नहीं होने देगा। इसके विरोध में तीन दिनों तक कार्यस्थल पर काला फीता बांध कर प्रदर्शन और शाम पांच बजे विरोध सभा की जाएगी। विरोध सभा में जनपद अध्यक्ष इं. राजेंद्र प्रसाद, इं. महेश कुमार, इं. सतीश यादव, इं. शैलेश प्रजापति, इं. बाबूनंदन, इं.अनिल कुमार, इं. कन्हैया तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed