फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jarha, Kuldomri and Nadhira have the highest number of duplicate voters.

Sonebhadra News: जरहा, कुलडोमरी और नधिरा में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता

Mon, 16 Feb 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jarha, Kuldomri and Nadhira have the highest number of duplicate voters.
म्योरपुर। ब्लॉक परिसर में सोमवार को एसडीएम न्यायिक अश्वनी कुमार ने पंचायत निर्वाचन नामावली में दर्ज डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से अब तक की प्रगति रिपोर्ट देखी और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस दौरान जरहा, कुलडोमरी और नधिरा में सबसे ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीएलओ की ओर से किए जा रहे आधार कार्ड सत्यापन, मतदाता सूची से मिलान और डुप्लीकेट नामों की पहचान की प्रक्रिया की समीक्षा की। निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण करें, ताकि किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे और अपात्र नाम सूची में न रह जाए। निरीक्षण के दौरान बीएलओ की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त अध्यापक शारदा प्रसाद से भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क कर सत्यापन कार्य किया जा रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या अधिक होने से समय लग रहा है। एडीओ पंचायत अजय सिंह ने बताया कि म्योरपुर ब्लॉक के पिछड़ने का मुख्य कारण बड़ी ग्राम पंचायत जरहा, नधिरा, कुलडोमरी आदि में अत्यधिक संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी होना है। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में बीएलओ की ओर से सूची वितरण और साक्ष्य संकलन में हुई देरी के कारण प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही है। अब कार्य में तेजी लाई जा रही है। एसडीएम अश्वनी कुमार ने निर्देश दिए कि सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन नामावली की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान लेखपाल अनूप यादव, छोटेलाल, कृष्ण मुरारी समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed