सोनभद्र। जिले में दूसरे दिन बुधवार को भी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों ने अर्द्ध रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान ‘नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की’ ‘हाथी घोड़ा पालकी जै कन्हैया लाल की’ से पूरा इलाका गूंज उठा। भगवान महिलाओं ने सोहर गाकर श्रीकृष्ण के के जन्म की खुशियां बांटी। इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। राबर्ट्र्सगंज रामलीला मैदान स्थित बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर को विद्युत झालरों से भव्य सजाया गया था। जन्मोत्सवपर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी को भक्तों ने निहारा। जन्मोत्सव में आये भक्तगणों ने भजन कीर्तन किए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, धर्मेश कुमार खरवार, परशुराम पांडेय, राकेश गुप्ता, पवन जैन, राजेश सोनी आदि रहे। चुर्क : पुलिस लाइन में सादगी के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। राबट्र्सगंज कोतवाली परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय, चौकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। राबट्र्सगंज के विकास नगर कालोनी स्थित ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सुमन दीदी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने कहा कि सोलह श्रेष्ठ मानवीय कलाओं से संपन्न श्रीकृष्ण का चरित्र मानवता के उत्कर्ष की श्रेष्ठतम अवस्था ह,ै जो हमे हरेक परिस्थितियो में मूल्यों को सदा आत्मसात किये रहने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेवाकेंद्र पर श्रीकृष्ण और राधे की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। जिसमे युवा चैतन्य राधा मनीषा एवं श्रीकृष्ण दिव्यांसी और चैतन्य बालरूप श्रीकृष्ण खुशी, राधा प्रियांशी इस रूप में सभी को बहुत मनोहारी लग रहे थे। कविता व दीपशिखा ने आंखों मे है स्वर्णिम भारत हाथों में हैं जग सारा गीत पर नृत्य किये। कार्यक्रम को सफ ल बनाने में डॉ बीके हरिंद्र भाई, सीता बहन, सरोज को विशेष योगदान रहा। अनपर: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सादगी व सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंगलवार को मनाया गया। मंदिरों में गिने-चुने भक्त ही पहुंचे। कोरोना महामारी को देखते हुए को देखते हुए एहतियात बरतें गए। इस दौरान हर वर्ष कर भाती दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार होने वाले अनपरा ऑडी मोड़ स्थित मंदिर में सादगी के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। मंगलवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण जी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन कर किया गया। अनपरा के गायक कलाकार आशीष पांडेय व अनुज पांडेय ने मुरलिया वाले रे सांवरिया प्यारे रे, मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे आदि गीतों की प्रस्तुति दी। भजन गायक श्रीराम सोनी ने गणेश वंदना किए। रात 12 बजे कृष्णा के जन्म पर गायक कलाकार दिलीप लहरी ने सोहर गाकर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर प्रेमशंकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।