फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jan Dhan Add the pensioner's account

जनधन से जोड़ें पेंशनर के खाते

Sat, 16 Jan 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 16 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jan Dhan Add the pensioner's account
यूपी के प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पेंशन प्राप्त कर रहे लोगों के खाते जन-धन योजना से जोड़ने का निर्देश अधिकारियों को दिया। शासन की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन और आम लोगों को उसका लाभ दिलाने का भी निर्देश दिया। राबर्ट्सगंज के आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन



समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही सोशल सेक्टर की योजनाओं का फायदा पात्राें को हर हाल में मुहैया कराया जाए। किसी भी हाल में अपात्रों का चयन न हो और पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन व जन स्वास्थ्य सेवाओं पर खास ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन



कहा कि अधिकारी पेंशन प्राप्त कर रहे पात्र व्यक्तियों के खातों को जन धन योजना से जोड़े जाने के लिए सहमति प्राप्त कर लें, जिससे सभी खाता धारकों को एक लाख रुपये बीमा के साथ ही पांच हजार रुपये ओवर ड्राफ्ट का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि खातों को आधार से जोड़ा जाए। बताया कि विभिन्न प्रकार की मिलने वाली पेंशनों के त्रैमासिक भुगतान का व्यापक प्रचार-प्रचार गांव स्तर पर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बैंक खातों के रिकार्ड को सही कराते हुए इनवैलिड बैंक एकाउंट को ठीक कराएं। उप जिलाधिकारी अब पारिवारिक लाभ योजना के आवेदनों की संस्तुति शासनादेशानुसार डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से करें। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत जिले में धारा-तीन व धारा-चार के तहत आवंटित पट्टों की सूची तलब की।


उन्होंने कहा कि जिले के चारों आश्रम पद्धति विद्यालयों को बेहतर तरीके से संचालित कराया जाए। समीक्षा बैठक में सीडीओ महेंद्र सिंह, एडीएम रामचंद, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, उप निदेशक समाज कल्याण योगेश राय, समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह  मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय राबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया। पाया कि परिसर के आसपास झाड़-पात है और शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था भी नहीं है।


स्कूल के पानी के निकास की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने छत की टूटी फर्श को ठीक कराने, मटमैले व गंदे भवन की रंगाई-पोताई कराने, शुद्ध पेयजल के लिए जल निगम से समन्वय स्थापित कर समाधान कराने, टूट आलमारी को ठीक कराने, इंडोर गेम की व्यवस्था के लिए परिसर के प्रांगण में ही बैडमिंटन कोर्ट स्थापित करने के निर्देश दिए।



उन्होंने बिजली की व्यवस्था ठीक करने और एलईडी बल्ब लगाए जाने का निर्देश दिए। स्कूल में पढ़ रही बच्चियों के रहन-सहन, खान-पान, ड्रेस, किताब, कापी की उपलब्धता व पढ़ाई के गुणवत्ता के बारे में जानकारी करते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने किचन के निरीक्षण के दौरान कहा कि लकड़ी के बजाय गैस पर खाना बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed