{"_id":"640f5557f825fb733c042f74","slug":"jam-on-the-square-as-soon-as-the-dead-body-reached-sonbhadra-news-c-20-1-102315-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शव पहुंचने पर परिजनों संग व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शव पहुंचने पर परिजनों संग व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
सोनभद्र। होली के दिन मनबढ़ों की पिटाई से घायल कृष की मौत के बाद सोमवार की शाम शव घर पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एम्बुलेंस में रखे शव के साथ परिजन नगर के मेन चौक पर जाम लगाकर हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। एम्बुलेंस पहुंचने से पहले बाजार के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन में शामिल हो गए। जाम की सूचना पर प्रशासनिक एवं पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वसन देकर करीब सवा घंटे में जाम समाप्त करवारया। राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल निवासी कृष (16) पुत्र संतोष केशरी बुधवार को अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ वहां पहुंचे और उसकी पिटाई कर अधमरा करके सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रांमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। चार दिनों तक चले उपचार के बाद रविवार की देर शाम कृष ने दम तोड़ दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद कृष का शव एम्बुलेंस से राबर्ट्सगंज लाया गया। एम्बुलेंस राबर्ट्सगंज पहुंचने से पहले बाजार के व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए थे। करीब सवा सात बजे शव लेकर एम्बुलेंस पहुंची। शव देखते ही कृष के घरवालों के साथ उनके रिश्तेदार, नगर के व्यापारी भी सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। सभी हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग करते रहे। प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। एएसपी कालू सिंह ने आरोपितों पर हत्या की धारा बढ़ाने और गैंगस्टर की कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया। पुलिस प्रशासन के समझाने पर करीब सवा घंटे बाद लोग धरने से उठे। रात साढ़े आठ बजे एम्बुलेंस को चंडी तिराहा स्थित अपने घर ले जाया गया। जहां शव को एम्बुलेंस से उताकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इस मौके पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, कोतवाल बालमुकुंद, कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही।
एम्बुलेंस के पहुंचते ही मेन चौक की बत्ती गुल
सोमवार की शाम को जिस समय कृष का शव लेकर एम्बुलेंस राबर्ट्सगंज पहुंचा, उस समय नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल थी। जैसे ही मेन चौक पर एम्बुलेंस को खड़ा कराकर भीड़ आक्रोशित होने लगी, तभी बिजली गुल हो गई। इससे लोग एम्बुलेंस व मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
एम्बुलेंस के पहुंचते ही मेन चौक की बत्ती गुल
सोमवार की शाम को जिस समय कृष का शव लेकर एम्बुलेंस राबर्ट्सगंज पहुंचा, उस समय नगर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल थी। जैसे ही मेन चौक पर एम्बुलेंस को खड़ा कराकर भीड़ आक्रोशित होने लगी, तभी बिजली गुल हो गई। इससे लोग एम्बुलेंस व मोबाइल के टॉर्च की रोशनी में धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन