फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jam Imposed When Diver Did Not Arrive Even After Four Hours

Sonebhadra News: चार घंटे बाद भी गोताखोर न पहुंचने पर लगाया जाम

Mon, 07 Oct 2024 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jam Imposed When Diver Did Not Arrive Even After Four Hours
चुर्क। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रौप में सोमवार को पोखरे में नहाते समय एक युवक डूब गया। चार घंटे बीतने के बाद भी प्रशासन की ओर से युवक की तलाश के लिए गोताखोर उपलब्ध न कराने पर ग्रामीणों ने गांव के सामने सड़क जाम कर दिया। दो घंटे जाम के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो लोग वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर आ गए। चुर्क मोड़ के पास हाईवे जाम कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। शाम को युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन

रौंप निवासी रामकिशुन का पुत्र राजेश (18) कुछ अन्य युवकों के साथ गांव के पोखरे में नहाने गया था। सभी ट्यूब पर बैठकर नहा रहे थे। नहाते हुए अन्य युवक पोखरे में आगे निकल गए, जबकि राजेश पीछे ही छूट गया। वह ट्यूब छोड़कर किनारे की ओर लौटने लगा। इसी दौरान वह डूब गया। अन्य युवकों की नजर पड़ी तो वे शोर मचाते हुए राजेश की तलाश में जुट गए, लेकिन पानी अधिक होने के कारण बाहर चले आए। बाद में ग्रामीणों की मदद से डूबे युवक की तलाश शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक भी प्रशासन की ओर से गोताखोर या अन्य कोई इंतजाम न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने चुर्क-रॉबर्ट्सगंज मार्ग जाम कर दिया। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय समझाने की कोशिश करते रहे, मगर बात नहीं बनी। कुछ देर बाद ग्रामीण वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाम खुलवा दिया। फिर डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। शाम को युवक का शव मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed