फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   jald shuru hoga medikal kolej ka kaary

खुशखबरी: जल्द शुरु होगा मेडिकल कॉलेज का कार्य

Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
jald shuru hoga medikal kolej ka kaary
सोनभद्र। जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनवाकर लोगों के बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने कार्य तेज कर दिया है। मेडिकल कॉलेज का नक्शा बनकर तैयार हो गया है और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंच भी गया है। दो सौ 22 करोड़ रुपये से कालेज बनेगा। फरवरी के अंत तक कार्य शुरू हो जाएगा। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य कराने के लिए नामित कर दी गई है।
विज्ञापन

बतादें किे देश के अति पिछडे 115 जिलों में शामिल सोनभद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए केेंद्र और प्रदेश सरकार ने जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज के रूप में तब्दील करने की मंजूरी दे दी है। कालेज बनने से जिले के अलावा पड़ोसी झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होगी। साथ ही युवक और युवतियों को मेडिकल की शिक्षा भी मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो पीडब्ल्यूडी ने जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में संचालित करने के लिए भवन, इत्यादि का निर्माण कार्य कराने के लिए लगभग दो सौ 33 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। वहीं से कार्य कराने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है। करीब दो सौ 22 करोड़ 91 लाख में कॉलेज बनवाने का ठेका हुआ है। सरकार ने नामित कार्यदायी संस्था को 18 माह में निर्माण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द बेहतर सुुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन

-----------------------
उपचार के अभाव में तोड़ देते हैं दम
किलर नाम से सुप्रसिद्व वाराणसीन्-शक्तिनगर मार्ग समेत अन्य मार्गों पर आए दिन सड़क हादसे हो हे है। पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल से गंभीर घायलों और विभिन्न रोगों से पीड़ितों को बीएचयू रेफर कर दिया जाता है। समय से बेहतर उपचार न होने के कारण बीएचयू ले जाते वक्त कई घायल दम तोड़ देते हैं। जबकि कई सालों से जिला अस्पताल परिसर में ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट और दो सौ बेड केेे अस्पताल का भवन बनकर तैयार है। मेडिकल कालेज शुरू होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी और उपचार के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
वर्जन
जिला अस्पताल को मेडिकल कालेज के रूप में तब्दील करने के लिए लगभग दो सौ 33 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। करीब दो सौ 44 करोड़ 91 लाख कॉलेज बनाने के लिए मंजूर हुआ है। पीएसपी कार्यदायी संस्था को कार्य कराने के लिए नामित किया गया है।फरवरी के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
सुनील श्रीवास्तव, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed