फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Jagdev Prasad was against ostentation

Sonebhadra News: आडंबर विरोध थे जगदेव प्रसाद

Sun, 15 Sep 2024 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Jagdev Prasad was against ostentation
सोनभद्र। नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को महात्मा फुले फाउंडेशन के बैनर तले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा का 51वां शहादत दिवस सामाजिक कार्यकर्ता सुमंत सिंह मौर्य की अध्यक्षता में मनाया गया। वक्तओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद आडंबर विरोधी थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. सुषमा मौर्य व सांसद छोटेलाल खरवार ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबू जगदेव का संघर्ष सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का भी था। सांसद छोटेलाल ने कहा कि बाबू जगदेव समतामूलक समाज की स्थापना और ऐसा मानववाद चाहते थे, जिसमें न कोई ऊंचा हो और न कोई नीचा हो। वे आडंबर व पाखंड के विरोधी थे। मुख्य वक्ता एचआर मौर्य ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आयोजक डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य व संयोजक आदित्य मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया एवं आभार प्रकट किया। संचालन रविरंजन शाक्य ने किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिवकुमार वर्मा, किशोरी सिंह, एड. अशोक कुमार, डॉ.ओपी मौर्य, जिपं सदस्य मालती देवी, उषा भारती, संजय मौर्य, रानी सिंह, मंगला मौर्य, जितेंद्र सिंह, कृष्णा मौर्य, लक्ष्मी पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed