फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ITI examinations begin, Executive Magistrate posted

आईटीआई की परीक्षाएं शुरू, कार्यपाल मजिस्ट्रेट तैनात

Mon, 23 Nov 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
ITI examinations begin, Executive Magistrate posted
सोनभद्र। जिले में स्थित 36 आईटीआई कालेजों में सोमवार से परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन राजकीय आईटीआई कालेज दुद्धी में दो पालियों में 110 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय आईटीआई दुद्धी के प्रधानाचार्य डीके सुमन ने बताया कि पहली पाली में 78 बच्चे नामांकित थे जिसमें से 65 ने परीक्षा दी और 13 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में 50 नामांकित बच्चों में से 45 ने परीक्षा दी और पांच ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 36 परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन व सुरक्षात्मक तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज रमाकांत राम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्सायन, खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल उदय चंद्र राय, खंड विकास अधिकारी चोपन श्रवण कुमार राय, भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह, उप प्रभागीय वन अधिकारी रेणुकूट कुंज मोहन वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुरेंद्र सहाय, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार सोनकर और खंड शिक्षा अधिकारी नगवां अमित दुबे को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। अपर जिला अधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा केंद्रों से संबंधित उप जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक निरंतर निगरानी करते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकतानुसार पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed