फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   It is wrong to impose TET on already appointed teachers

Sonebhadra News: पहले से नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी थोपना गलत

Wed, 17 Sep 2025 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
It is wrong to impose TET on already appointed teachers
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन में टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी ने किया। इस दौरान अटेवा, प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, यूटा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, प्रोटान संघ और शिक्षामित्र संघ ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी ने कहा कि अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्राथमिक शिक्षक संघ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा। शिक्षक नेता रविभूषण सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राजकुमार मौर्य ने इसे काला कानून करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदु प्रकाश सिंह का कहना था कि टीईटी लागू होने के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों के लिए यह शर्त होनी चाहिए, पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर इसे थोपना अन्याय है। श्याम सुंदर ने कहा कि सेवाकाल के दौरान योग्यता परीक्षा लेना उचित नहीं है।

प्रदर्शन में सूर्य प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, संरक्षक लल्लन सिंह, संयुक्त मंत्री इंदु सिंह, मायाकांत, धीरेंद्र पति तिवारी, अनिल सिंह, ददन सिंह, अंजनी द्विवेदी, शिवशंकर, सूर्यप्रकाश, बृजबाला, रामगोपाल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed