Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ishika, who passed the black belt, was honored

Sonebhadra News: ब्लैक बेल्ट में उत्तीर्ण इशिका को किया सम्मानित

Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ishika, who passed the black belt, was honored
रेणुकूट। ओबरा ताइक्वांडो यूनिट की तरफ से मंगलवार को अभियंता क्लब (क्लब नंबर 4) प्रांगण में सोनभद्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण इशिका को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक व सचिव संतोष कुमार यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रेणुकूट के प्रशिक्षक राहुल कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशों एवं देखरेख में बेल्ट परीक्षा हुई। येलो, ग्रीन, ब्लू, रेड एवं रेड-वन बेल्ट के श्रेणी की परीक्षा के लिए ओबरा, डाला व रेणुकूट के कुल 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने पुमसे, क्योरिगी फाइट के अलावा क्योक्पा ब्रेकिंग आर्ट आदि के प्रदर्शन किए।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि अभियंता पवन सिंह ने पूर्व में रांची में आयोजित हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता व दिल्ली में आयोजित ब्लैक बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ी इशिका गुप्ता को विश्व ताइक्वांडो हेडक्वार्टर, दक्षिण कोरिया की तरफ से प्रदत्त प्रथम डैन, ब्लैक बेल्ट का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को उनके बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने ताइक्वांडो और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन ओबरा की वरिष्ठ ब्लैक बेल्ट छात्रा इशिका गुप्ता ने किया। डाला के प्रशिक्षक मुहम्मद आशिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed