{"_id":"675a8103ccec4fb99f037de7","slug":"irrigation-of-wheat-between-21-to-25-days-from-sowing-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-121567-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बोआई से 21 से 25 दिन के बीच करें गेहूं की सिंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बोआई से 21 से 25 दिन के बीच करें गेहूं की सिंचाई
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से बुधवार को चतरा और कोन ब्लॉक में किसान पाठशाला एवं फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। इसमें किसानों से गेहूं की पहली सिंचाई बुआई से 21 से 25 दिन के बीच जरूर कर लेने की अपील की गई।
किसान पाठशाला एवं फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां अजय कुमार सिंह, राम मूरत शास्त्री, लेखपाल टीए सहित 80 किसान उपस्थित मिले।
जिला कृषि अधिकारी ने किसान पाठशाला में किसानों को अधिक इनकम, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक प्रयोग, कीटनाशकों के प्रयोग के सावधानियों से संबंधित पाठ पढ़ाया। किसानों से गेहूं की पहली सिंचाई बुआई से 21 से 25 दिन के बीच, उसके बाद की सिंचाई 25 से 30 दिन के अंतराल पर करने की अपील की।
विज्ञापन
इसी तरह कोन ब्लॉक के राजकीय बीज भंडार खेमपुर परिसर में ब्लॉक स्तरीय रबी गोष्ठी का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख रुबी मिश्रा ने किसानों को समय-समय पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कर लाभान्वित होने की अपील की।
वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए शुभम सिंह ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा, पीएम किसान, पीएम कुसुम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एडीओ एजी विकास भारती ने कीट रोग नियंत्रण, एकीकृत फसल प्रबंधन, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस मौके पर प्रगतिशील किसान सुरेंद्र सिंह, रिवेश गौर, उदय, शंभू , डब्ल्यू, सुनील आदि रहे।