फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   IOCL disturbances detected in the fuel supply

आईओसीएल ने डीजल आपूर्ति में पकड़ी गड़बड़ी

Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sun, 05 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
IOCL disturbances detected in the fuel supply
पेट्रोल - फोटो : अमर उजाला
इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के मुगलसराय डिपो से एनसीएल की परियोजनाओं में होने वाली कामर्शियल डीजल की आपूर्ति में बड़ा खेल सामने आया है। दो दिन पूर्व बीना स्थित कंज्यूमर पंप की औचक चेकिंग के दौरान यह गड़बड़ी सामने आई। इसकी जांच शुरू हो गई है। रविवार को बीना पहुंचे आईओसीएल अफसरों ने कंज्यूमर पंप कर्मियों के समेत कई से पूछताछ की।
विज्ञापन


मुगलसराय डिपो से टैंकर के जरिये रेलवे के चोपन, ओबरा, जयंत डिपो के साथ एनसीएल की ककरी, बीना, खड़िया, कृष्णशिला और दुधीचुआ को डीजल आपूर्ति दी जाती है। एक वर्ष पूर्व पूर्ति विभाग की टीम ने पटवध में प्रति टैंकर तीन से चार सौ लीटर डीजल चोरी पकड़ी थी, लेकिन बाद में ऊपरी दबाव पड़ने के कारण मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। तीन-चार माह पूर्व सलखन में आपूर्ति से जुड़े दो गुटों में मारपीट हुई तो इस दौरान भी डीजल चोरी का बड़ा खेल सामने आया। प्रकरण में कई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। अभी यह सब चल ही रहा था कि आईओसीएल की टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


 सूत्रों की मानें तो कई दिन से टोह में लगी टीम ने शुक्रवार को बीना कंज्यूमर पंप पर डीजल अनलोड कर लौटते टैंकर की जांच की तो उसमें कई लीटर डीजल पाया गया। आईओसीएल के इंडस्ट्रियल सेल्स इंचार्ज ओपी सैनी ने बताया कि जो चीजें सामने आई हैं और जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed