{"_id":"62ed5ce20e393060b256f1e7","slug":"investigation-started-of-roads-built-at-a-cost-of-crores-sonbhadra-news-vns6678180148","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की लागत से बनी सड़कों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की लागत से बनी सड़कों की जांच शुरू
विज्ञापन
जिले में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की धनराशि से करोड़ों की लागत से बनी सड़कों की जांच शुरू हो गई है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने उपायुक्त मनरेगा की अगुवाई तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की है। उक्त आदेश के क्रम में टीम ने मौके पर जाकर कार्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर डीएम को देगी। मानक के अनुसार काम न कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
जिले मेें मानक के अनुसार सड़क, नाली, सेतु आदि के कार्य न कराने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का प्रशासन ने निर्णय लिया है। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से करीब 569 करोड़ की लागत से बन रही नेमना संपर्क मार्ग, महरी कला में सेेतु, राजमिलाना समेत अन्य गांवों में सेतु आदि का कार्य कराये जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ कार्य मानकों को दरकिनार कर कराया जा रहा है। इसकी जांच होने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। वहीं डीएम ने कराए जा रहे कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। टीम में शामिल उपायुक्त मनरेगा, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग और सहायक अभियंता निर्माण खंड दो मौके जाकर अब तक काम कराने के लिए जारी करीब 205 करोड़ की धनराशि से काम जितना कराया जाना चाहिए उतना हुआ है या नहीं समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेंगे। डीएम ने टीम को जांच कर सप्ताह भर में जांच रिपोर्ट ज्येष्ठ खान अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उधर टीम के जांच शुरू करते ही मानकों को अनदेखी कर काम कराने वालों में खलबली मच गई है।