{"_id":"5d8a583d8ebc3e93d47d6a5a","slug":"investigation-sonbhadra-news-vns485513795","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के पास कारोबार से जुड़े नहीं मिले अभिलेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों के पास कारोबार से जुड़े नहीं मिले अभिलेख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उपमंडी कृषि उत्पादन समिति घोरावल के अधिकांश आढ़ती/व्यापारियों के पास कारोबार से जुड़े संपूर्ण अभिलेख नहीं मिले। इसका खुलासा घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्रने किया है। मंडी निरीक्षक द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है। इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम व्यापारियों और लापरवाह मंडी निरीक्षक को नोटिस जारी कर रहे हैं।
बता दें कि पिछले दिनों कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम एस राजलिंगम ने राबट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी एसडीएम को अवैध खनन, व्यापार कर राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। आदेश के क्रम में कुछ दिन पूर्व घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र ने उपमंडी कृषि उत्पादन समिति घोरावल का निरीक्षण कर आढ़ती/व्यापारियों के स्टाक की जांच करने के साथ ही उनसे स्टाक रजिस्टर, कितना माल आया, कितना बिका समेत अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। लेकिन वे दिखा नहीं सकें। वहीं एसडीएम के पहुंचते ही कई व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए थे। उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि उपमंडी क़षि उत्पादन समिति के निरीक्षण के दौरान आढ़ती/व्यापारियों केे स्टाक की जांच किया गया। जांच के दौरान कोई भी व्यापारी/आढ़ती स्टाक रजिस्टर, 44अ, 44ब प्रपत्र समेत समेत अन्य अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकें। मनमाने तरीके से आढ़ती/व्यापारीकारोबार, व्यापार करते हुए राजस्व क्षति को पहुंचा रहे हैं।