फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation of irregular payment started during corona epidemic

कोरोना महामारी के दौरान अनियमित भुगतान की जांच शुरू

Tue, 14 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Investigation of irregular payment started during corona epidemic
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन पाइप समेत अन्य सामानों की खरीद में गड़बड़ी के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने जांच का निर्देश दिया है। आरोप है कि मेडिकल सामग्री के भुगतान में लाखों रुपये का दुरुपयोग किया गया है। सस्ते सामानों को मनमाने ढंग से कई गुना बढ़े दाम पर खरीदा गया। जांच शुरू होने की भनक लगते ही सीएमओ कार्यालय में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

सांसद पकौड़ी लाल कोल के बेटे व विधायक राहुल प्रकाश ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। पत्र में लिखा था कि सोनभद्र के सीएमओ डॉ. नेम सिंह के कार्यकाल में सरकारी कोष से लगभग 50 लाख से अधिक धन की अनियमितता की गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक पूर्व एसीएमओ के वायरल हो रहे पत्र में ऑक्सीजन पाइप लगाने वाली फर्म व एक अन्य फर्म को 50 लाख रुपये का भुगतान कराने का आरोप सीएमओ पर लगाया है। विधायक की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed