फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Investigation into irregularities in the supply of materials to schools begins

Sonebhadra News: विद्यालयों में सामग्री की आपूर्ति में गड़बड़ी की शुरू हुई जांच

Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Investigation into irregularities in the supply of materials to schools begins
सोनभद्र। गोंडा में फर्नीचर आपूर्ति में कमीशनखोरी का मामला सुर्खियों में आने के बाद सोनभद्र में भी बेसिक शिक्षा विभाग के पीएमश्री विद्यालयों में सामग्री आपूर्ति के नाम पर बड़ी घपलेबाजी के आरोप लगे हैं। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए महानिदेशक स्कूल की तरफ से एडी बेसिक वाराणसी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एडी बेसिक की तरफ से तलब की गई आख्या उपलब्ध न कराए जाने पर मंडलीय कार्यालय स्तर पर मामले की सुनवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय दुर्गा भूषण फाउंडेशन की तरफ से गत 13 अगस्त को महानिदेशक स्कूल कंचन वर्मा से जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में धांधली और पीएमश्री विद्यालयों में सामग्री व खिलौनों की आपूर्ति के नाम पर घपलेबाजी के आरोप लगाए गए थे। कार्यालय में तैनात एक लिपिक की भूमिका पर सवाल उठाया गया था। महानिदेशक स्कूल ने शिक्षा निदेशक बेसिक और शिक्षा निदेशक ने एडी बेसिक वाराणसी को 18 अगस्त को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिए गए थे। तत्कालीन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल ने 23 अगस्त को बीएसए को पत्र जारी किया। आरोपों के संबंध में दो सप्ताह में आख्या मांगी। आख्या उपलब्ध न कराए जाने पर मौजूदा एडी बेसिक हेमंत राव ने कार्यालय स्तर पर प्रकरण की सुनवाई शुरू कर दी। गत 13 अक्तूबर को जारी पत्र में कहा कि प्रकरण गंभीर है। 30 अक्तूबर सुनवाई तिथि तय करते हुए बीएसए को जाॅच के लिए अभिलेखों-साक्ष्यों के साथ आने का निर्देश दिया। इस तिथि पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगले सप्ताह तिथि होगी।
विज्ञापन

इन आरोपों पर दिए गए हैं जांच के निर्देश
महानिदेशक स्कूल से की गई शिकायत में दावा किया गया है कि पीएमश्री विद्यालयों में आए डेस्क-बेंच की आपूर्ति के लिए बीएसए कार्यालय में मीटिंग बुलाकर एक फर्म से सेटिंग की गई। इसके बाद उसके पक्ष में आपूर्ति आदेश जारी कर प्रधानाध्यापकों को कार्रवाई का भय दिखाते हुए घटिया किस्म की सामग्री आपूर्ति कराई गई। खेलकूद सामग्री में भी इसी तरह चहेती फर्म को कार्यादेश देते हुए गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। इसी तरह गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की जांच और कार्रवाई के नाम पर भी गड़बड़ी हुई है। विद्यालय में कार्यरत एक लिपिक की तरफ से संबंधित विद्यालय के प्रबंधकीय कमेटी पर दबाव बनाकर अनुचित लाभ अर्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक से मिले निर्देश पर मामले की जांच शुरू की गई थी। अब इस मामले की जांच मौजूदा एडी बेसिक की तरफ से की जा रही है। -उमेश कुमार शुक्ल, तत्कालीन एडी बेसिक वाराणसी।

मामले में लगाए गए आरोपों की बिंदुवार जांच के लिए कार्यालय स्तर पर सुनवाई की जा रही है। पिछली तिथि पर मुख्यमंत्री का दौरा लगने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। जल्द ही नई तिथि निर्धारित कर सुनवाई पूरी की जाएगी। - हेमंत राव, एडी बेसिक, वाराणसी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed