{"_id":"5ef4df1c8ebc3e43001f5a14","slug":"investigation-found-disturbances-in-the-land-of-former-mla-sonbhadra-news-vns532247373","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में पूर्व विधायक की जमीन में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में पूर्व विधायक की जमीन में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में उभ्भाकांड के बाद जमीन संबंधी विवादों को लेकर शिकायतों की भरमार आ गई है। कुछ माह पहले एक पूर्व विधायक और उनके परिजनों के खिलाफ जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी की शिकायत प्रशासन को मिली थी। एडीएम की जांच में कुछ बिंदुओं पर शिकायत सही मिली है। एडीएम योगेंद्र बहादुर का कहना है कि जल्द ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
कुछ माह पूर्व एक व्यक्ति ने प्रशासन को शिकायती पत्र सौंप कर आरोप लगाया था कि एक पूर्व विधायक और उनके परिवार के सदस्यों ने गैर कानूनी तरीके से कई जगह जमीनें खरीदी है। क्रय की गईं जमीनों पर भवनों के निर्माण भी करा लिए गए हैं। शिकायत के मद्देनजर एडीएम ने पूर्व विधायक के खिलाफ प्राप्त शिकायती पत्र में जिन जमीनों का जिक्र किया गया था, उनका रिकार्ड एकत्र कर जांच शुरू किया। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब तक जांच में पूर्व विधायक और उनके परिजनों पर नियमों की अनदेखी कर जमीनों खरीद किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को सौंपी जाएगी। ज्ञात हो, जुलाई 2019 में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद से जिला प्रशासन जमीन संबंधी मामलों में कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।