फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Interstate smuggler arrested with 400 grams of heroin

400 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Interstate smuggler arrested with 400 grams of heroin
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव में मिर्जापुर-घोरावल मार्ग पर बुधवार को पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक अंतरप्रांतीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि घोरावल समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना मिल रही थी। एएसपी के नेतृत्व में सर्किल अफसरों और थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के कारोबारियों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है। बुुधवार को एएसपी ओपी सिंह को सूचना मिली कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र में हेरोइन लेकर एक व्यक्ति आने वाला है। इसके बाद घोरावल सीओ संजय वर्मा, कोतवाल बृजेश सिंह, एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह ने घोरावल, मीरजकापुर मार्ग पर धुरकरी गांव के पास स्थित पुलिया पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर उसके बैग से गुलाबी रंग की पन्नी में 400 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पकड़े गए सौरभ कुमार सिंह पुत्र सतेंद्र कुमार सिंह निवासी पचोधर थाना तरैया जनपद सारंग छपरा बिहार के खिलाफ घोरावल कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। इस सफलता के लिए टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed