फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inter pass Asha Jampani and Geeta Bhabhaich will handle the government of Gram Panchayat.

Sonebhadra News: इंटर पास आशा जामपानी तो गीता भभाईच ग्राम पंचायत की संभालेंगी सरकार

Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inter pass Asha Jampani and Geeta Bhabhaich will handle the government of Gram Panchayat.
सोनभद्र/म्योरपुर। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भभाईच ग्राम पंचायत और म्योरपुर ब्लॉक के जामपानी ग्राम पंचायत में नए ग्राम प्रधान का निर्वाचन हो गया है। शुक्रवार को उपचुनाव की मतगणना में भभाईच ग्राम पंचायत से इंटर पास गीता देवी तो जामपानी से आशा देवी ने जीत हासिल की। आशा देवी भी इंटर पास हैं। गीता देवी अपने परिवार से तीसरी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। आशा देवी की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और न ही किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध है। आशा देवी 239 और गीता देवी 194 मतों से विजयी हुई हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भभाईच ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद के लिए दुलारी देवी, कबूतरी देवी और गीता देवी मैदान में थीं। शुक्रवार को ब्लॉक में हुई मतगणना में गीता देवी को सबसे अधिक 598 मत प्राप्त हुए। कबूतरी देवी को 404 मत और दुलारी देवी को 57 मत प्राप्त हुए। जबकि 53 मत निरस्त किए गए हैं। यहां कुल 1106 मत पड़े थे। इंटर पास गीता देवी बसपा से जुड़कर गांव की राजनीति में पहली बार चुनाव लड़ीं। इनके पति राजेंद्र कुमार दो बार प्रधान रह चुके हैं। जीत पर समर्थकों ने बधाई दी।
विज्ञापन

उधर, म्योरपुर ब्लॉक के जामपानी ग्राम पंचायत में भी प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों में मुकाबला रहा। एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर हुई मतगणना में आशा देवी को 677 मत मिले। अनिरुद्ध को 438 और मृतक प्रधान जगिया देवी के पति जगपत यादव को मात्र 175 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा देवी ने इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की हैं। उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है और न ही किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध है। इसके अलावा ससुराल या मायके बैना में भी किसी प्रकार का ग्राम प्रधान के कार्य का कोई अनुभव नहीं है। आशा देवी ने कहा कि उनकी यह जीत जनता को समर्पित है। उनके पति उदय कुमार ने पांच वर्षों से लगातार जनता की सेवा की थी। इसकी वजह से उन्हें यह जीत हासिल हुई है। मतगणना के दौरान बड़ी संख्या में विजयी प्रधान के समर्थक बाहर मौजूद थे। मतगणना संपन्न होने के बाद सब इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में फोर्स ने उन्हें घर तक पहुंचाया। रास्ते में बड़ी संख्या में समर्थक साथ में गए और नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed