ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट एसोसिएशन का अभिकर्ता चेतना समागम बृहस्पतिवार को हुआ। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बीमा क्षेत्र में आईपीओ और जीएसटी के मुद्दे पर चर्चा की गई। विभिन्न समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवलाल ठाकुर ने कहा कि देशी और विदेशी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा कर उनसे राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि करने की दृष्टि से सरकार मुनाफे की संस्था एलआईसी को कमजोर करने के प्रयास कर रही है। बीमा न कोई वस्तु है न उत्पाद। यहां इकरारनामा के अंतर्गत पालिसी धारकों को पालिसी दी जाती है। दस साल, 15 साल, 20 साल की अवधि के बाद किश्त भरपाई के बदल पारसी धारक को जीवित हित लाभ सहित अन्य लाभ का भुगतान किया जाता है। पालिसी धारकों के ब्याज पर जीएसटी को वापस लेने की संगठन मांग करता है। उन्होंने अभिकर्ताओं की समस्याओं को लेकर 25 जुलाई को वाराणसी मंडल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि इस प्रदर्शन के बाद बात नहीं बनती तो आगे उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी। बैठक में शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री कन्हैया पांडेय, वीरेश सिंह, मुन्ना यादव, संजय कुमार सिंह, सुरेश राय, महेश केसरी, अखिलेश कुमार मिश्र, सुरेश कुमार पाठक, संतोष कुमार त्रिपाठी, शिव शंकर मिश्र, दिनेश कुमार अग्रहरि, अवधेश कुमार, सोनू, बसंत, सिराज अहमद, दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किया।