फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Insulator burnt, lights of more than 150 villages went off

इंसुलेटर जला, 150 से अधिक गांवों की बत्ती गुल

Fri, 18 Jun 2021 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Insulator burnt, lights of more than 150 villages went off
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के डीएवी चुर्क के पास 33 हजार लाइन का इंसुलेटर जल जाने से पन्नूगंज और दूबेपुर फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 150 से अधिक गांव के उपभोक्ता प्रभावित रहे। 13 घंटे बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

छपका स्थित 132 केवीए उपकेंद्र से पन्नूगंज उपकेंद्र के लिए 33 हजार वोल्ट की लाइन गई है। बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे बारिश के बाद सहिजन कला गांव के पास चार इंसुलेटर जल गए। इससे 33 हजार लाइन की सप्लाई छपका से रोक दी गई। पन्नूगंज और दूबेपुर सहित अन्य फीडर पर आधारित 150 से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति ठप होने से शुक्रवार की सुबह उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वाधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई। इस बाबत पन्नूगंज के एसडीओ रामेंद्र पांडेय का कहना है कि छपका से आई 33 हजार लाइन का इंसुलेटर सहिजन कला गांव के पास जल गया था। इस नाते बृहस्पतिवार की रात में एक बजे बिजली सप्लाई क्षेत्र में बाधित हो गई। शुक्रवार की सुबह पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ढूंढा गया। फाल्ट मिलने पर दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य चला। सवा दो बजे सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन

रात भर ट्रिप करती रही बिजली, उपभोक्ता बेहाल
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के कुसुम्हा, मरकरी और तरांवा फीडर से बृहस्पतिवार की पूरी रात बिजली ट्रिप करती रही। ट्रीपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल रहा। हर दस-पांच मिनट के अंतराल पर बिजली आ जा रही थी। रात में दो बजे बिजली गुल होने पर सुबह नौ बजे आई। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपका से पन्नूगंज गई 33 हजार लाइन में फाल्ट आने से सप्लाई रोकी गई थी। मरम्मत कार्य होने पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। -सर्वेश सिंह, अधिशासी अभियंता-राबर्ट्सगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed