फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions to remove two NRHM officials

कार्य में लापरवाही पर एनआरएचएम के दो अधिकारियों को हटाने का निर्देश

Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove two NRHM officials
लोढ़ी स्थित कोविड केयर सेंटर अस्पताल में समीक्षा करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मदर एंड चाइल्ड हास्पिटल में गर्भवती महिलाओं को जरूरत के मुताबिक आपरेशन आदि की सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। मामले में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक व जिला लेखा प्रबंधक को लापरवाही के आरोप में हटाने के लिए स्वास्थ्य समिति की अगली बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड अस्पताल का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) का मूल उद्देश्य मां व बच्चे की मृत्यु दर में कमी लाना है। जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में स्थापित मदर एण्ड चाइल्ड हास्पिटल में गर्भवती महिलाओं को जरूरत के मुताबिक आपरेशन आदि की सुविधा न देना परियोजना के अधिकारियों की लापरवाही का सबूत है। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्वास्थ्य समिति की अगली बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक व लेखा प्रबंधक को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में यहां से हटाने के लिए प्रस्ताव रखने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डॉ पीके सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed