फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Instructions given for vigilance in Naxalite affected areas

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Tue, 06 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for vigilance in Naxalite affected areas
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में मंगलवार को डीएम अभिषेक सिंह और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारीद्वय ने पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों के चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए सीमावर्ती इलाकों में सर्तकता करने के निर्देश दिए। साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचन आयोग के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। गोष्ठी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात जनपद के सीमावर्ती राज्य में नक्सली संचरण व आगामी त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत-2021 के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। डीएम और एसपी ने मातहतों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कांबिंग करने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे मुख्य धारा में रहकर किसी के बहकावे मे न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक करने का निर्देश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. राजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ. नेम सिंह, राबर्ट्सगंज एसडीएम के.एस पांडेय, एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, एसडीएम घोरावल ज्ञानेद्र सिंह, सीओ सदर आशीष मिश्रा, सीओ घोरावल संजय वर्मा, सीओ ओबरा भास्कर वर्मा, सीओ आपरेशन मिर्जापुर अजय कुमार राय, उप-सेनानायक कंटीजेंट चुर्क प्रमोद कुमार यादव सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed