फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Inspiring women to pursue their dreams

Sonebhadra News: सपने पूरे करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया

Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Inspiring women to pursue their dreams
ओबरा। मीमांसा महिला मंडल ओबरा की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र क्लब नंबर-4 में कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने महिलाओं के अधिकारों और समाज में उनके योगदान की चर्चा की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता करते हुए शिल्पा यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और समाज में भूमिका के बारे में जागरूक करना है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंच प्रदान करना भी उद्देश्य है। महिलाओं के लिए कई गेम भी आयोजित हुए। इसमें विजेता निधि चावला, प्रीति और बबीता सागर ने भाग लिया। संचालन श्वेता और मयूरी ने किया। महासचिव नाजनीन, उपाध्यक्ष अमृता पांडेय, मुख्य व्यवस्थापक रतना निरंजन, नेहा तिवारी, रतना ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed