फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   inspaction

ोविड-19 अस्पतालों में व्यवस्था की डीएम ने की समीक्षा

Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
inspaction
सोनभद्र । जिलाधिकारी एस राजलषिंगम ने सोमवार को कोविड-19 एल-1 व एल-2 अस्पताल का जायजा लिए। इसके बाद कोविड अस्पताल परिसर में ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके मुहैया करायी जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 एल-1 व एल-2 हास्पिटल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संक्रमित मरीजों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों की बेहतर साफ-सफाई, दवा, ईलाज, नाश्ता, खाना, गरम पानी, काढ़ा आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही जिला कंट्रोल रूम से दी जाने वाली जानकारी व प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी समयबद्ध तरीके से किया गया। डीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की देख-भाल बेहतर तरीके से की जाय। रोजाना बेड बदला जाय, बार-बार साफ-सफाई की जाय, सभी संसाधनों को बेहतर तरीके से सुव्यवस्थित किया जाय। उन्होंने दवा की उपलब्धता, आक्सीजन की उपलब्धता, बेड की उपलब्धता, खान-पान की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली और सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, सीएमएस डॉ. बीपी गौतम को व्यवस्थाएं बनाये रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नवागत सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डॉ. पीके सिंह, डीपीआरओ विशाल सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता टीएन सिंह, डीएसओ राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed