{"_id":"62ee6737cd095302836cfd41","slug":"insecticide-bottle-found-in-school-water-tank-in-sonebhadra-people-shocked","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: स्कूल की पानी टंकी में कीटनाशक की शीशी मिलने से हड़कंप, इसी का पानी पीते हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: स्कूल की पानी टंकी में कीटनाशक की शीशी मिलने से हड़कंप, इसी का पानी पीते हैं बच्चे
Sat, 06 Aug 2022 06:36 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 06 Aug 2022 06:36 PM IST
सार
करमा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय खुटहनिया में शनिवार सुबह पानी की टंकी में कीटनाशक की शीशी गिरी मिली। संयोग रहा कि स्कूल खुलते ही शिक्षकों की इस पर नजर पड़ गई।
विज्ञापन
पानी टंकी में कीटनाशक की शीशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के करमा क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय खुटहनिया में शनिवार सुबह पानी की टंकी में कीटनाशक की शीशी मिलने से खलबली मच गई। संयोग रहा कि स्कूल खुलते ही शिक्षकों की इस पर नजर पड़ गई। किसी ने पानी का सेवन नहीं किया था। मामले में स्कूल प्रभारी ने थाने में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय खुटहनिया में शनिवार की सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उनकी नजर पानी की टोटी के पास गिरे कीटनाशक के ढक्कन पर पड़ी। बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति ने बताया कि चौकीदार गोविंद प्रसाद को टंकी के पास भेजा गया तो टंकी में कीटनाशक की खुली शीशी दिखाई दी।
विज्ञापन
पुलिस से जांच की मांग
प्रधानाध्यापिका ने तत्काल ग्राम प्रधान राम ललित और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची घोरावल थाने की डायल 112 की टीम ने विद्यालय के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से पूछताछ की। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार शाम पड़ोस के एक व्यक्ति से चौकीदार में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोग इस मामले को भी घटना से जोड़ कर देख रहे हैं। प्रधानाध्यापिका ने मामले की तहरीर करमा पुलिस को देकर जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक संयोग अच्छा रहा कि किसी भी छात्र ने पानी का सेवन नहीं किया था, नहीं तो बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। इस मामले में थाना प्रभारी करमा राजेश सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कोई खास बात नहीं है।