फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Insaaf Manch protested against the attack on Iran

Sonebhadra News: ईरान पर हमले के विरोध में इंसाफ मंच ने किया प्रदर्शन

Sat, 07 Mar 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Insaaf Manch protested against the attack on Iran
ईरान पर कथित अमेरिकी और इजराइली हमले के विरोध में शुक्रवार को इंसाफ मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को साम्राज्यवादी आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की और हमले को तत्काल रोकने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दीप नगर मोहल्ला कबीला टोला से ईरान के शीर्ष नेता खामनेई व उनके साथियों के फोटो लेकर जुलूस निकाला। नई बस्ती में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के झंडों को पैरों से कुचलते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ईरान पर हमला अमेरिका की कूटनीतिक बातों के विपरीत है। दुनिया इस आक्रामकता को समझ रही है। उन्होंने भारत सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए हमले को रोकने के लिए पहल करने की मांग की। साथ ही दुनिया के शांतिप्रिय लोगों से ईरान और वहां के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की। प्रदर्शन में इंसाफ मंच के नेता समीम खान, महफूज खान, यासीन रोशन खान, जाफर, फिरोज, फैजल, बाबू, बबलू, सलमान, फैज खान, असगर अली, शेख अमीना खातून उर्फ चारु, शेख अजीज, मोहम्मद कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed