फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Innocent death due to falling of mud wall

मिट्टी की दीवार गिरने से मासूम की मौत

Mon, 22 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Innocent death due to falling of mud wall
शक्तिनगर। थाने की बीना पुलिस चौकी इलाके में स्थित मिसरा गांव में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे मिट्टी की दीवार गिरने से दब कर मासूम की मौत हो गई। ऐसे में घर में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब मासूम बिंदिया घर में खेल रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मिसरा गांव की छह साल की बिंदिया पुत्री ओम प्रकाश दोपहर के समय घर में ही खेल रही थी कि अचानक डेढ़ बजे आसपास मिट्टी की कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। जानकारी के बाद परिवार के लोगों मे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसी तरह मिट्टी की दीवार के मलबे में दबी बच्ची को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत पर घरवालो का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने ओबी कंपनियों पर तेज ब्लास्टिंग करने का आरोप लगाते हुए घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से हो रही बरसात के बीच हो रही हैवी ब्लास्टिंग के वजह से गिरी। बीना चौकी प्रभारी अभिनव वर्मा ने बताया कि घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। शव कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed