फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Initiative of arrangement of permanent vegetable market started

स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था की शुरू हुई पहल

Fri, 19 Feb 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Initiative of arrangement of permanent vegetable market started
रेणुकूट। नगर में स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था की पहल तेज हो गई है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार ने व्यापारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकानें लगने से जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय कुमार राय ने कहा कि स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था के बिना नगर में अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हो सकती। सपा नेता अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नगर में रोज जो दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं उनको रोकने के लिए सड़क पर से अतिक्रमण हटाकर अस्थाई सब्जी मंडी उपाय है। इसके निराकरण के लिए स्थानीय औद्योगिक संस्थानों द्वारा जमीन मुहैया कराई जाए और नियमित सब्जी मंडी की व्यवस्था की जाए। बैठक में शामिल लोगों ने चार स्थानों का सुझाव दिया जहां सब्जी मंडी की स्थायी या अस्थायी व्यवस्था हो सकती है। एसडीएम ने इस पर विचार करने की बात कही। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला, पांचू गिरी, बिंदु गिरी, लियाकत अली, अमरेंद्र सिंह, नौशाद खान समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed