फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information will be sent through wireless sets of police at 55 polling stations

55 मतदान केंद्रों पर पुलिस के वायरलेस सेट से भेजी जाएगी सूचना

Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Information will be sent through wireless sets of police at 55 polling stations
हेलो... हेलो... डेल्टा स्पीकिंग, यस चार्ली...। विधानसभा चुनाव में जिले कई बूथों पर दिन भर ऐसी आवाजें सुनाई दे तो चौंकिएगा नहीं। दरअसल, इस बार चुनाव में 55 मतदान केंद्रों पर सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए पुलिस के वायरलेस सेट की ही मदद ली जाएगी। चाहे मतदान का प्रतिशत बताना हो या ईवीएम से जुड़ी कोई सूचना देनी हो, सिर्फ वायरलेस सेट ही वहां संपर्क का जरिया होगा। लिहाजा इन केंद्रों के बूथ पर पूरे दिन वायरलेस को चालू कर पीठासीन अधिकारी के पास रखने का निर्देश दिया गया है। यह वह मतदान केंद्र हैं जहां आधुनिक युग में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं पहुंच सकी है या सिग्नल बेहद कमजोर है।
विज्ञापन

घने जंगलों और पहाड़ों से घिरे जिले के सुदूर अंचलों में कई गांव ऐसे हैं जहां अब तक संचार क्रांति की चमक नहीं पहुंच पाई है। इन गांवों के लोगों के लिए मोबाइल फोन से संवाद अब भी सपना है। सामान्य दिनों में किसी सूचना के आदान-प्रदान के लिए यहां के लोगों को सिग्नल ढूंढते हुए किसी पहाड़ी पर चढ़ना पड़ता है या ऊंचे पेड़ पर बैठकर संपर्क साधते हैं। विधानसभा चुनाव में इन इलाकों में नेटवर्क की उपलब्धता बड़ी चुनौती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण भी यह इलाका काफी संवेदनशील है। संचार के अन्य सभी तरीके विफल होने के बाद प्रशासन ने अब पुलिस के वायरलेस सेट लेने की तैयारी की है। वायरलेस सेट के साथ प्रत्येक बूथ पर कर्मचारी को तैनात किया जाएगा, जिससे सूचना संप्रेषण में कोई दिक्कत न हो। फिलहाल नेटवर्क विहीन 55 केंद्र चुने गए हैं, जिसके अंतर्गत 88 बूथ हैं। सबसे ज्यादा 14 केंद्र ओबरा विधानसभा अंतर्गत जुगैल थाना क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

नेटवर्क विहीन और कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वायरलेस सेट की मदद ली जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस के पास बैकपैक सेट पहले से ही पर्याप्त मात्रा में हैं। प्रत्येक केंद्र पर इसकी उपलब्धता कराई जाएगी, जिससे सूचना लेने में कोई बाधा न आए। - अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed