फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information regarding public welfare schemes was provided at the Kshetra Panchayat meeting

Sonebhadra News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में दी जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 11 Jun 2026 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Information regarding public welfare schemes was provided at the Kshetra Panchayat meeting
करमा विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल लोग।स्रोत स्वयं
करमा। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख सीमा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए विकास कार्यों और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और विकास प्रस्ताव उपलब्ध कराने का आह्वान किया गया। बीडीओ गुरुशरण श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बीडीसी सदस्यों से अपने क्षेत्रों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना कार्यालय में जमा करने को कहा। प्रमुख प्रतिनिधि राम अधार ने कहा कि आवश्यकता अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाएगा। एडीओ आईएसबी अनंत सिंह ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। एडीओ कृषि सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीज केंद्रों पर बीज उपलब्ध हैं। किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मनोज चौधरी ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। वहीं सचिव रोहित सिंह ने कहा कि शौचालय से वंचित पात्र लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पेयजल संकट को देखते हुए 20 ग्राम पंचायतों में टैंकरों से जलापूर्ति कराई जा रही है। जेई लघु सिंचाई राज बहादुर ने बताया कि 100 फीट तक निशुल्क बोरिंग की सुविधा किसानों को मिलती है। इस मौके पर विकास विश्वकर्मा, विकास सिंह, गोपाल सिंह, रविंद्र बहादुर सिंह,राम संजीवन तिवारी, श्याम बिहारी, जेई अजय सोनकर, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन विंध्यवासिनी मिश्र लहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed