म्योरपुर। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी द्वारा शनिवार को वनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से गोविंदपुर में अनुसूचित जनजातीय उपयोजना प्रशिक्षण सहजागरूकता अभियान के तहत कृषि द्वारा जीविकोपार्जन सुरक्षा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को अपनी आय बढ़ाने के तरीके बताए गए। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि भारतीय सब्जी अनुसंधान के निदेशक डॉ. जगदीश सिंह ने आश्रम के साथ मिलकर क्षेत्र के किसानों के जीविकोपार्जन सुरक्षा बढाने की सहमति जतायी। मुख्य अतिथि द्वारा महिला किसानों को सब्जी बीज पैकेट और मक्का दाना निकालने की मशीन वितरित किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डा.एबी राय, डा. डीआर भारद्वाज व डॉ नीरज सिंह द्वारा किसानों को वैज्ञानिक तकनीक बताया। संगोष्ठी में आश्रम कार्यक्षेत्र मिशन समृद्धि से जुडे़ कलस्टरों से 680 किसान व आश्रम सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। आश्रम संचालिका शुभा बहन द्वारा सभी का अभिवादन किया गया। अध्यक्षता आश्रम संचालक बोर्ड के सदस्य व सिगरौंली प्रदूषण मूक्ति वाहिनी के संयोजक रामेश्वर प्रसाद ने किया।संचालन शिवशरण भाई ने किया। इस मौके पर देवनाथ सिंह, केवला दुबे, विमल भाई समेत बड़ी संख्या में आश्रम कार्यकर्ता मौजूद रहे।